टीकमगढ़: बलदेवपुरा गांव में कीटनाशक दवा पीने से एक व्यक्ति की हालत बिगड़ी, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
टीकमगढ़ जिले के बलदेवपुरा गांव में कीटनाशक दवा का सेवन करने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई। व्यक्ति का नाम कैलाश कुशवाहा निवासी बलदेवपुरा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन किया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।