टीकमगढ़: मवई गांव में पिकअप ने 5 वर्षीय मासूम को कुचला, मौत, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम जारी, पुलिस जांच जारी
टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मवई गांव में एक पांच साल की मासूम बच्ची को पिकअप ने रौंद दिया। जिला में डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया है। मृतिका बच्ची के शव का पीएम कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।