गुण्डरदेही: गुंडरदेही में पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य समापन, हवन-पूजन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
नगर के माता शीतला मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का आज विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ समापन किया गया। कथा का आयोजन बर्वे परिवार एवं समस्त नगरवासियों के सहयोग से किया जा रहा था। पांच दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शिव महापुराण कथा का श्रवण किया और भगवान शिव की भक्ति में लीन रहे। समापन दिवस पर हवन-पूजन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि एवं नगर की खुशहाली की कामना की। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर माता शीतला मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही