सांगानेर: किशनगढ़ रेनवाल में सुनसान जगह पर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की जताई आशंका
किशनगढ़ रेनवाल थाना क्षेत्र के कृषि उपज मंडी के पीछे नदी इलाके में एक व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। मवेशी चरा रहे लोगों ने सुनसान जगह पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। वहीं अचानक शव मिलने से आसपास के इलाके मे सनसनी फैल गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। शव की शिनाख्त श्याम लाल के रूप में हुई है।