कासगंज: सोरों कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सोरों कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम मुकेश कुमार पुत्र भरत सिंह है। आरोपी सोरों के गांव घूरनपुर का रहने वाला है। गिरफ्त में आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा है।