करछना: तिलखवार गांव में दबंगों ने महिलाओं को आगे कर घर पर चढ़कर तोड़फोड़ करते हुए की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
करछना थाना क्षेत्र के तिलखवार गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी के दौरान विवाद बढ़ गया। जहां देखते ही देखते एक पक्ष के दर्जनों महिलाएं अचानक सामने आ गई और दूसरे पक्ष पर हमला करते हुए कच्चे खपरैल घर को लाठी डंडे से पीट कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना होने पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची दोनों पक्ष के लोगों को पड़कर थाने में ले गई।