टोंक: टोंक जिले में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, बरोनी पुलिस ने 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्ती की
Tonk, Tonk | Apr 12, 2026 निवाई के बरोनी थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। थानाधिकारी कुसुम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और डीवाईएसपी रामअवतार के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया था।