चुराह में भारी बारिश का असर
बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर सतरूडी नाला उफान पर, दर्जनों वाहन फंसे
सुरेंद्र ठाकुर
चम्बा 12 अगस्त
चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर बुधवार सुबह भारी बारिश के चलते सतरूडी नाले में अचानक बाढ़ आ गई। तेज बहाव के कारण किलाड़ से तीसा की ओर मटर लेकर आ रही पिकअप सहित कई टैक्सियां और अन्य वाहन बीच रास्ते में फंस गए।
सुबह पहाड़ों से अचानक भारी मात्रा में पानी आने के बाद नाला उफान पर आ गया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। तेज बहाव के चलते वाहन चालक जोखिम उठाकर आगे नहीं बढ़ सके।
घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। विभाग द्वारा नाले में आए मलबे को हटाकर मार्ग को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Pangi Live News ओर से वाहन चालकों से अपील है कि नाले में पानी का बहाव कम होने तक जोखिम न उठाएं और सुरक्षित स्थान पर ही रुकें।
Chamba, Chamba | Aug 12, 2026