खरगौन: खरगोन में 90 सीसी टीवी कैमरा की निगरानी में होगी मतगणना कलेक्टर बोले सुबह 8:00 बजे से डाक मत पत्रों से गणना शुरू होगी
लोकसभा चुनाव में 13 मई को मतदान हुआ था। 4 जूनको पीजी कॉलेज में जिले की ईवीएम की मतगणना होगी।कलेक्टर करम्मवीर शर्मा ने बताया सुबह 8 बजे से डाकमतपत्रों से गणना शुरू होगी। 8:30 बजे से ईवीएम के वोटगिने जाएंगे। इसके पहले 7 बजे डाक मतपत्र का स्ट्राग रूमखुलेगा। मतगणना के लिए 9० सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।हर मतगणना कक्ष में 4-4 CCTV कैमरे लगाए गए हैं।