रफीगंज: टिकरी में सड़क हादसे में मृतक के परिजनों से मिले लोजपा (रामविलास) नेता, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
रफीगंज प्रखंड के टिकरी गांव में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत एवं एक अन्य के घायल होने की घटना के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं ने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान के नेतृत्व में गठित एक प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर पहुंचा और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रतिनिधिमंडल में चिक