नवाबगंज: थाना जैदपुर पुलिस ने क्षेत्र की जनता के सहयोग से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, कब्जे से चोरी का सामान बरामद
बाराबंकी की थाना जैदपुर पुलिस द्वारा बुधवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की जनता के सहयोग से अभियुक्तों अखिलेश पुत्र लक्ष्मी नरायण,रोहित पुत्र लक्ष्मीनरायण निवासी ग्राम सोहावा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से एक साइकिल बरामद कर थाना जैदपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।