नबीनगर: फेसरा गांव से पिछले करीब 9 साल से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, पुलिस ने सूचना के लिए मोबाइल नंबर किया जारी
नबीनगर थाना क्षेत्र के फेसरा गांव से पिछले करीब 9 साल से एक युवक लापता है. जिसका अबतक सुराग नहीं मिल पाया है. लापता युवक थाना क्षेत्र के फेसरा गांव निवासी लखन पासवान का 20 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार है. जिसका अबतक पता नहीं चल सका है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे बताया कि लापता युवक की तलाश जारी है. मोबाइल नंबर सूचना को ले जारी की गई है.