नबीनगर: अकोरहा गांव पहुंचकर भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने मृतक संजय सिंह के परिजनों से मिलकर शोक जताया
औरंगाबाद के भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 12 अकोरहा गांव पहुंचकर मृतक व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह के परिजनों से मिलकर गहरा शोक संवेदना प्रकट की है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है की हत्या में शामिल सभी अपराधियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करें. मौके पर पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे.