बक्सर: बक्सर विधि कॉलेज में अब मेरिट से होगा नामांकन, समर्थ पोर्टल पर आवेदन शुरू
Buxar, Buxar | Jul 10, 2026 बक्सर के एकमात्र जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में त्रि-वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। इस बार विश्वविद्यालय ने नामांकन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में एलएलबी में अब "पहले आओ, पहले पाओ" के बजाय मेरिट के आधार पर नामांकन लेगा।