घाटोल: घाटोल प्रखंड के बांसवाड़ा परियोजना के धर्म प्रसार की ग्राम समिति की बैठक विद्या निकेतन खमेरा में संपन्न
घाटोल प्रखंड के बांसवाड़ा परियोजना के धर्म प्रसार के के ग्राम समिति की बैठक बुधवार को विद्या निकेतन खमेरा में संपन्न हुई। शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी मणिलाल कलाल ने की मुख्य अतिथि बांसवाड़ा परियोजना के धर्म प्रसार प्रमुख विद्या सिंह निनामा रहे। विशिष्ट अतिथि बांसवाड़ा परियोजना के संस्कार प्रमुख रमेश निनामा, प्रेमगिरि महाराज,थे।