रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में कुदरत का रौद्र रूप, पहली बारिश में जलमग्न हुआ शहर, उफनते नाले में बहते-बहते बचा मवेशी
रामगंजमंडी में मौसम की पहली जोरदार बारिश ने ही प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है। करीब डेढ़ घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद पूरा रामगंजमंडी क्षेत्र पानी-पानी हो गया। शहर के कई इलाकों में जलभराव के हालात हैं और सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कम हुई बारिश के बाद सबसे बड़ी तस्वीर रामगंजमंडी के उपखंड कार्य