गोईलकेरा में बकरीद पर्व को लेकर गोईलकेरा थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और हर्षोल्लास के साथ बकरीद मनाने पर जोर दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।