झांसी: हादसे में घायल इकलौते भाई ने दम तोड़ा, दूज पर बहन के पास जा रहा था, बाइक ने उड़ाया, निजी हॉस्पिटल ने ₹3 लाख वसूले
Jhansi, Jhansi | Nov 20, 2026 झांसी से सटे मध्य प्रदेश के ओरछा तिगैला के पास सड़क हादसे में घायल इकलौते भाई नीलेश कुमार ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। वह दूज पर मोठ से टीका कराने के लिए बाइक से बहन के घर जुगियाई गांव जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। आसपास के लोगों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। सूचना पर घरवाले भी पहुंच गए।