पताही थाना क्षेत्र के खुटौना सरेह में खेत में कटी गेहूं की फसल को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ-साथ धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में एक किसान की नाक काट दी गई