रामपुर मनिहारन: कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी विजय उर्फ राकी को गिरफ्तार किया, कोर्ट में पेशी से पहले शुरू की कार्रवाई
रामपुर मनिहारान थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तारी एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित और वारंटी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय उर्फ राकी पुत्र जयपाल निवासी मोहल्ला काजियान, कस्बा एवं थाना रामपुर मनिहारान के रूप में हुई है