चमोली: उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को बड़ी रैली
स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति ने 2 अक्टूबर को रामलीला मैदान में सभा और रैली करने का एलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में यह आयोजन गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग को लेकर होगा।