बीकानेर: बीकानेर विकास प्राधिकरण के नोटिफिकेशन जारी होने के चंद घंटों बाद न्यायालय ने कुर्की के नोटिस चस्पा किए
बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण बनने के चंद घंटों में ही एएमजेएम नंबर एक के न्यायाधिपति की ओर से बीडीए को कुर्की करने का नोटिस चस्पा किया गया है। जिसको लेकर सेल अमीन नवनीत नारायण जोशी मय जाब्ता बीकानेर विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे और नोटिस चस्पा करते हुए 20 दिसम्बर तक आदेशों की अनुपालना करने को कहा। इस दौरान तमाशबिनों की भीड़ जुट गई।