बीकानेर: केंद्रीय कारागृह के होमगार्ड द्वारा कैदी को आपत्तिजनक सामान देने पर होमगार्ड और कैदी के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। बीछवाल स्थित केन्द्रीय कारागृह में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। जेल सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवान पर कैदी तक प्रतिबंधित सामान पहुंचाने का आरोप लगा है। इस मामले में जेल के मुख्य प्रहरी सुरेन्द्र कुमार ने होमगार्ड जवान मानाराम और कैदी अशरफ के खिलाफ बीछवाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।