बीकानेर: जिले को मिली एक और 108 एंबुलेंस की सुविधा, कलेक्टर और खाजूवाला विधायक ने जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे दिखाई हरी झंडी
बीकानेर। मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा प्रदेशभर के विभिन्न हॉस्पिटलों में एम्बुलेंस पहुंचाने की सौगात दी है। जिसमें खाजूवाला में भी आमजन को बड़ी राहत के साथ आधुनिक उपकरणों से लैस एम्बुलेंस मिली है। जिसे आज जिला कलक्टर कार्यालय के सामने से जिला कलक्टर नम्रता व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।