खलीलाबाद: शहर कोतवाल जयप्रकाश दुबे की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने 11,00 ग्राम गांजा के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1100 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन में की गई।पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान श्मशान घाट के पास सीमेंट की बेंच पर बैठे रवि मिश्रा निवासी कटेहवा चौराहा तितौवा को 15 जून 2026 को गिरफ्तार किया।यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने मंगलवार 4:30 बजे दी।