मशरक: चांद कुदरिया और कर्ण कुदरिया में लगा सहयोग शिविर, अधिकारियों ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Mashrakh, Saran | May 19, 2026 मशरक प्रखंड क्षेत्र के चांद कुदरिया एवं कर्ण कुदरिया गांव में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ गांव स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष सहयोग शिविर का मंगलवार की सुबह 10 बजें के लगभग से आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा।