गुन्नौर: कस्बा जुनावई के समीप दो बाइकें आपस में टकराईं, दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हुए
जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर कस्बा जुनावई के समीप मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव सैंडा निवासी धर्मेंद्र कुमार तथा दूसरी बाइक पर सवार जनपद बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के गांव पापड़ निवासी रोहित सपना और नीलू घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।