हाथरस: चंदपा पुलिस ने जिला बदर होने के बाद भी अवैध रूप से जनपद की सीमा में घूम रहे एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्घ व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली चंदपा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए जिला बदर चल रहे अभियुक्त रिजवान को शुक्रवार की शाम को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कोतवाली चंदपा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।