हाथरस: गांव नगला रानी के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की हुई मौत व दो हुए गंभीर रूप से घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला रानी के पास बीती रात शुक्रवार 10:00 बजे के करीब तेज गति दो बाइक आपस में टकरा गई ! जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए! दुर्घटना मे तीनों घायलों को पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया! इस घटना में एक युवक की मौत हो गई और दो युवकों को अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है!