हाथरस: त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण का कराया गया अभ्यास
SP के निर्देशन में ASP द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारी तथा प्रतिसार निरीक्षक के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड मे शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया। अभ्यास से पूर्व अधिकारियों ने मौजूद फोर्स को एन्टी रायट ड्रिल के संबंध में बताया।