हाथरस: मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली कॉटन मिल रेवले फाटक बंद होने से लोगों को हुई बड़ी परेशानी
जनपद हाथरस के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के पास मेंडू रोड स्थिति बिजली कॉटन मिल रेवले फाटक को मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार को रेवले विभाग द्वारा बंद किया गया। बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक से होकर प्रतिदिन हजारो लोग रोजगार के लिए बाजार आते हैं, साथ ही स्कूली बच्चे भी बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक से होते हुए विभिन्न स्कूलों में पढ़ने के लिए जाते हैं।