हाथरस: मोहल्ला नवीपुर में पोल में आए करंट से 5 साल का बच्चा चिपककर हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नबीपुर में आज दिन शुक्रवार को दोपहर के 1:30 बजे के करीब 5 साल का बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था! तभी अचानक से घर के बाहर लगे पोल में करंट आ गया! जिससे वह चिपक कर गंभीर रूप से घायल हो गया बच्चे की पुकार सुनकर मोहल्ले वासियों की भीड़ लग गई! परिजनों द्वारा बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है!