सहार: भव्य जलभरी यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री लक्ष्मी वेंकटेश प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ, हजारों श्रद्धालुओं ने भरा आस्था का कलश
Sahar, Bhojpur | Jun 30, 2026 सहार प्रखंड क्षेत्र के पेरहाप स्थित दिव्य तोताद्रि मठ में आयोजित श्री लक्ष्मी वेंकटेश प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के तहत मंगलवार को भव्य जलभरी यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत परिचय दिया।सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मठ परिसर में उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार, गाजे-बाजे और भगवान के जयघोष के बीच श्रद