जौरा: लूट-स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
Joura, Morena | Aug 21, 2026 लूट-स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार मुरैना। मुरैना पुलिस ने चंबल क्षेत्र के विभिन्न जिलों में पिछले दो वर्षों से लूट एवं स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी बरामद की गई है।