धरियावद: धरियावद में पंखा चोर गिरोह सक्रिय, अनोखे अंदाज में पंखे चोरी, दुकानदार परेशान बाइक सवार चोरों से
नगर से हैरान करने वाला मामला पिछले दिनों सामने आया है। जहाँ पिछले करीब सात दिनों से अज्ञात बाइक सवार चोर अलग ही अंदाज में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। नगर में इन दिनों “पंखा चोरी” की घटनाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार अज्ञात बाइक सवार चोर इलेक्ट्रॉनिक दुकानों को निशाना बना रहे हैं। चोर दुकानों के बाहर रखे पंखों को चलती बाइक से उठाकर