बाढ़ शहर के भुनेश्वरी चौक स्थित किड्जी एवं विद्या भारती स्कूल में मना सावन उत्सव:-
बाढ़ शहर के भुनेश्वरी चौक स्थित किड्जी जी एवं विद्या भारती स्कूल में सावन उत्सव मनाया गया ।
नन्हे मुन्ने बच्चों ने बहुत सारे गानों पर प्रस्तुति दी। नमो नमो श्री शंकरा पर सीनियर के.जी के बच्चों ने सबका मन मोह लिया। वहीं वर्ग एक और दो के बच्चों ने छम छम गाने पर प्रस्तुति दी। नर्सरी वर्ग एवं प्ले ग्रुप से याद पिया की आने लगी छोटे छोटे बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति दी।विद्या भारती स्कूल की बच्चियां हाथों में मेंहदी ,हरे रंग की चूड़ी, लहंगे पहनकर खूबसूरत लग रही थी।
छोटी छोटी बच्चियां हरे रंग की चूड़ियां खनका रही थी। कुछ बच्चे शिव एवं पार्वती की वेशभूषा में नजर आए ।
कार्यक्रम की शुरुआत शिव आराधना से हुई। शिक्षिकाओं ने बच्चों को सावन मास की महत्ता बताई । कार्यक्रम में सैंकड़ों, बच्चों एवं सभी शिक्षिकाओं ने भाग लिया ।संस्थान के निदेशक ई.सौरभ ने बच्चों की प्रतिभा को खूब सराहा एवं कहा भोलेनाथ सब के साथ।
Barh, Patna | Aug 23, 2026