पटियाली: गंजडुंडवारा में रोजगार सेवकों ने कलम बंद हड़ताल की, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
गंजडुंडवारा ब्लॉक में रोजगार सेवकों ने गुरुवार को मांगों को लेकर BDO के नाम ADO समाज कल्याण कुलदीप सिसोदिया को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 16 से 25 अप्रैल तक कलम बंद हड़ताल की घोषणा की। मुख्य मांगों में रुका मानदेय जारी करना, समय पर भुगतान, स्थानांतरण व्यवस्था लागू करना व मृतक आश्रितों को सेवा देना शामिल है। समस्याओं के समाधान तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।