मानपुर: बस स्टैंड और SBI के पास आए दिन लग रहा जाम, आमजन परेशान, बेहतर व्यवस्था की मांग
Manpur, Umaria | Apr 20, 2026 मानपुर नगर मे बस स्टैंड और स्टेट बैंक के पास आएदिन जाम की स्थितियां निर्मित हो रही है।आलम ये है कि आएदिन लगते जाम के कारण एम्बुलेंस को भी रास्ता नही मिलता जिससे जाम की स्थिति अब जानलेवा साबित हो सकती है।इस जाम की स्थिति से प्रशासनिक अधिकारी भी अछूते नही है।व्यापार पर असर,लोग परेशान और चार साल बाद भी बस स्टैंड व ट्रैफिक व्यवस्था की स्थिति जस की तस बनी हुई है।