महाराजा भागीरथ की प्रतिमा को लेकर बयानबाजी तेज, टांडा जलालपुर के सैनी समाज ने वीडियो के जरिए दिया जवाब
लक्सर में महाराजा भागीरथ जी की प्रतिमा को लेकर चल रहा विवाद अब बयानबाजी के दौर में पहुंच गया है। खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा जारी वीडियो में प्रतिमा हटाए जाने के समय को लेकर सवाल उठाए गए और इसे घोर पाप बताया गया।
वहीं, खानपुर विधानसभा क्षेत्र के टांडा जलालपुर से सैनी समाज के लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। समाज के लोगों द्वारा मौके पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो के माध्यम से अपना पक्ष रखा गया है। साझा किए गए वीडियो में प्रतिमा हटाए जाने के समय से संबंधित जानकारी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
अब प्रतिमा हटाए जाने के समय को लेकर सामने आए अलग-अलग दावों के बीच राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज हो गई है।
इस दौरान मोतीराम सैनी, धर्मवीर सैनी, कमल सैनी, सोकिन्त सैनी, शौकिंदर सैनी, सहदेव सैनी, रोहित सैनी, दीपक सैनी, सचिन सैनी, संदीप सैनी, संजू सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आप इस पूरे मामले पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में बताएं।
#MaharajaBhagirath #BhagirathJi #Laksar #Khanpur #TandaJalalpur #SainiSamaj #UmeshKumar #UttarakhandNews #LaksarNews #HaridwarNews #UttarakhandPolitics #BreakingNews #LocalNews #ViralNews #JanvaniExpress