शहर को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 21.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 4.20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मनियर ईटमा रेलवे अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है।