चकरनगर: 2020 बैच के एसडीएम रोहित कुमार मौर्य को मिली पदोन्नति, जल्द संभाल सकते हैं एडीएम का दायित्व
उपजिलाधिकारी रोहित कुमार मौर्य को शासन द्वारा पदोन्नति प्रदान की गई है। नियुक्ति विभाग ने उन्हें 6600 ग्रेड पे के साथ उच्च पद पर प्रोन्नत किया है।उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। जल्दी अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल सकते है।