बरहरुवा: एसआईआर को लेकर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने आवास पर बीएलए 2 कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, निर्देश दिए
पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के मौजूदगी में सोमवार की संध्या इस्लामपुर स्थित उसके निज आवासीय कार्यालय में एसआईआर को लेकर कांग्रेस पार्टी की अत्यंत महत्वपूर्ण संघात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मंडल, पंचायत के अध्यक्ष गण शामिल हुए।