Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
image
image
image
image

गुरुग्राम, 16 जुलाई। हरियाणा में शिवसेना अपने संगठन का विस्तार करने और जनाधार को मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। गुरुग्राम में शिवसेना हरियाणा की प्रदेश टीम ने राज्य प्रमुख श्री नीरज सेठी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान शिवसेना को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। बूथ स्तर पर मजबूत होगा संगठन राज्य प्रमुख नीरज सेठी ने कहा कि शिवसेना हरियाणा में हर घर तक पहुँचने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही प्रदेश स्तर पर कई बड़े और महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेठी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। बैठक में यह पदाधिकारी रहे मौजूद इस रणनीति बैठक में शिवसेना के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: श्री संजय ठकराल (राज्य संगठन मंत्री) श्री धर्मेंद्र कपासिया (फरीदाबाद प्रभारी) श्री डिप्टी यादव (जिलाध्यक्ष, फरीदाबाद) श्री युद्धवीर सिंह (अध्यक्ष देहात, फरीदाबाद) श्रीमती मोहिनी (महिला विंग जिलाध्यक्ष, फरीदाबाद) श्री राकेश मावी, श्री डागर व श्री मुन्ना मंडल (उपाध्यक्ष, फरीदाबाद) श्री सुभाष सारवान (गुरुग्राम जिला कोषाध्यक्ष) श्री मनोज कुमार (गुरुग्राम ब्लॉक प्रमुख) और कीर्ति प्रधान। बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे प्रदेश में शिवसेना के संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा आगामी कार्यक्रमों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 17, 2026