कहरा: सदर अस्पताल में मोबाइल चोरी करते चोर को पुलिस ने पकड़ा
Kahara, Saharsa | Jan 17, 2025 सहरसा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक मोबाइल चोरी की घटना के बाद चोर की जमकर पिटाई की गई। घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। आरोपी युवक को पकड़ने के बाद अस्पताल प्रशासन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सदर थाना भेज दिया। पीड़ित महिला सीता देवी और कौशल्या देवी का आरोप है कि आरोपी ने उनका मोबाइल उस समय चुरा लिया।