खरीक: रंगरा में सड़क किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
रंगरा थाना क्षेत्र के मंदरौनी पावर ग्रिड के सड़क किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे, केवल लाल गमछा लपेटा हुआ था और जनेऊ पहना हुआ था।