अशोक नगर: अशोकनगर लोधी समाज में नाराजगी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर रिहाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी
अशोकनगर में अखिल भारतीय लोधी महासभा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए बुधवार को दोपहर 1 बजे कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने आरोप लगाया कि दो साल पुराने झूठे मामले में पुलिस ने दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।