बक्सर: जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को दस्तावेज जमा करने से मिली राहत
Buxar, Buxar | Jul 5, 2025 जिले में गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एक राहत भरी खबर आई है। अब गणना प्रपत्र भरकर दस्तावेज जमा करने की फिलहाल आवश्यकता नहीं है। बीएलओ को केवल गणना पर प्रपत्र भरकर जमा कर देना है। फोटो और दास्वेज तैयार करके रखना है बाद में बीएलओ जब मांगेंगे तो उन्हें जमा करना है। इस सबंध में एसडीओ अविनाश कुमार ने जानकारी दी।