विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ में 63.02 प्रतिशत मतदान, महिलाओं ने पुरुषों से ज़्यादा भागीदारी दिखाई
विष्णुगढ़ प्रखंड में मांडू विधानसभा चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण मतदान आज गुरुवार शाम 5:00 बजे संपन्न हो गया। बताते चलें कि प्रखंड के 148 मतदान केंद्रों पर 63.02 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 110159 कुल मतदाता हैं।जिसमें 69423 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।