मंझनपुर: वायरल वीडियो से मंझनपुर में नाबालिग बच्चों की नारेबाज़ी पर हिन्दू समाज आक्रोशित, पुलिस ने शुरू की जांच
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर मुख्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ नाबालिग बच्चे कथित तौर पर गुस्ताख-ए-नबी की एक सज़ा, सर तन से जुदा जैसे विवादित नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और हिन्दू समाज में आक्रोश फैल गया है