मंझनपुर: मंझनपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, महिलाओं से संवाद कर सुविधाओं का लिया जायजा
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने मंझनपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सभी प्रकार की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली कानूनी सहायता, चिकित्सकीय सेवा, काउंसलिंग और आश्रय की व्यवस्थाओं का विस्तृत रूप से जायजा लिया।